क्यों जरूरी है लेना ग्लूटामाइन?

क्यों जरूरी है लेना ग्लूटामाइन?

बॉडी बिल्ड़िंग में ग्लूटामाइन एक बहुत ही पॉपुलर सप्लीमेंट है। ग्लूटामाइन बॉडी बिल्ड़िंग सप्लीमेंट बॉडी बिल्ड़िंग करने वाले लोगों में काफी पसंद किया जाता है। यह एक्सरसाइज के दौरान शरीर में हुई रसायन की कमी को पूरा करता है और मसल्स के आकार को कम होने से रोकता है। ग्लूटामाइन का इस्तेमाल करने से पहले आप ग्लूटामाइन के बारे में जान ले |

क्या है ग्लूटामाइन?

ग्लूटामाइन एक तरह का एमिनो एसिड है जो हमारी बॉडी में पाया जाता है | ग्लूटामाइन हमारे शरीर में नाइट्रोजन को हर हिस्से में पुह्चाने का काम करता है| आमतौर पर खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर्स इसका इस्तेमाल करते है क्योंकि यह मसल्‍स बनाने में मदद करता है| यह मसल्‍स को टूटने से बचाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है और घाव को तेजी से भरने में मदद करता है| खाने की तमाम चीजों में ग्लूटामाइन पाया जाता है। ज्‍यादा प्रोटीन वाले खाने में इसकी मात्रा भी आमतौर पर ज्‍यादा होती है। जैसे चिकन, मछली, अंडे, दूध, , पनीर आदि |

ग्लूटामाइन क्या काम करता है?

ग्लूटामाइन लेने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है की कसरत करने के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करता है| नई मांसपेशियों की वृद्धि में समर्थन करता है और पेशी के नुकसान से बचाता है | सेल और पानी की मात्रा को बनाये रखने में मदद करता है | ग्लूटामाइन सप्लीमेंट मसल्‍स बढ़ाने , मोटापा कम करने और पावर बढ़ाने में मदद करता है| इसे लेने से हार्मोन बढ़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है | यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा देता है |

अगर आप वेट गेन करना चाहते है तो आप ग्लूटामाइन का इस्तेमाल मत करे | अगर आपको लींन मसल्‍स चहिये तो ग्लूटामाइन ले सकते है |आप खुद को हैवी करना चाह रहे हैं तो भी इसकी खास जरूरत नहीं क्‍योंकि जो लोग खुद को हैवी बना रहे होते हैं उन्‍हें ऐसा भोजन करना होता है, जिसमें पहले से ही ग्‍लूटामिन खूब होता है। इसे प्रोटीन के साथ लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please note, comments must be approved before they are published