क्या है स्क्वेट करने का सही तरीका ?

क्या है स्क्वेट करने का सही तरीका ?
कई बार हम खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज तो करते है पर सही तरीके से एक्सरसाइज न करने के कारण उसका प्रभाव हम अपने शरीर पर नहीं देख पाते है।साथ ही हम अपने आप को चोट भी पहुंचा लेते है और फिर यह सोचते है के वर्कआउट करने का कोई फ़ायदा ही नहीं है।पैरों और टांगों को मजबूत बनाने के लिए स्क्वेट सबसे जरूरी एक्सरसाइज है, जिसे जिम जाने वाले हर व्यक्ति को करना चाहिए।स्क्वेट थाई की मुकम्मल कसरत का नाम है ये मसल्स बनाने और पूरे शरीर को मजबूत बनाती है।स्क्वेट आपके शरीर का पोस्चर और शेप सुधारता है।स्क्वेट की मदद से आप अपनी क्वाड, हैमस्ट्रिंग और काफी मसल्स को लचीला बना सकते हैं।यह सब फायदे आप को तभी मिलेंगे,अगर आप इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करेंगे।बहुत से लोग जिम जाकर एक्सरसाइज करते है लेकिन उन्हें स्क्वेट करने का सही ढंग नहीं पता होता।लोग स्क्वेट करते समय ऊपर के शरीर पर ज्यादा ध्यान देते है और नीचे की तरफ कम, जिसकी वजह से उनकी बॉडी की शेप खराब होने लगती है।अधिकतर लोग स्क्वेट करते हुए गलत तरीका अपनाते हैं, जिस वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता। आइए स्क्वेट करने का सही तरीका जानते हैं। स्क्वेट करने का सही तरीका क्या है?
  1. अपने पैरों को कंधों के बराबर चौड़े करके खड़े हो जाइए। पैरों को जमीन पर आराम से रखें।
  2. अब आप पीछे की तरफ बैठना शुरू करें, लेकिन घुटनों से नीचे के पैरों की स्थिति पहले जैसी ही रहे।
  3. आपको बिल्कुल नीचे नहीं बैठना है, बस अपनी जांघों के जमीन के सामानांतर आने तक ही नीचे आएं।अब वापस ऊपर की तरफ सीधे खड़े हो जाएं।
  4. साथ ही आपकी पीठ सीधी रहनी चाहिए और बस कुछ इंच ही पीठ आगे की तरफ होनी चाहिए।
  5. इस कसरत में कमर का खास ध्यान रखना होता है। तस्वीर देखकर समझने की कोशिश करें कि इसे कैसे करना है। हाफ स्क्वेट करेंगे तो नतीजे भी हाफ ही आएंगे और घुटनों के खराब होने के चांस भी ज्यादा हो जाएंगे। हमेशा फुल स्क्वेट लगाएं।
  6. स्क्वेट करते समय सामने की ओर देखें।अपनी सांसों की प्रक्रिया सही रखें।ऊपर आते वक्त सांस छोड़नी है और बैठते वक्त सांस लेनी है। कसरत करते वक्त कमर को बहुत सीधा रखने की कोशिश न करें।
स्क्वेट करने के फायदे
  1. स्क्वेट करने से आपकी जांघो की चर्बी कम होती है।खास करके अगर आपकी जांघो में बहुत ज्यादा चर्बी है तो इस एक्सरसाइज को बिलकुल भी करना न भूले।
  2. स्क्वेट आपके टांगों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। दरअसल स्क्वेट करते वक्त शरीर के विकास के लिए जिम्मेदार हार्मोन टेस्‍टोस्‍टेरॉन का स्राव अधिक होता है, जो कि मांसपेशियों के विकास में सहायक है।
  3. स्क्वेट एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे न केवल आपके शरीर की चर्बी और मांसपेशियों का विकास कर सकते है, बल्कि इसकी मदद से आप अपने शरीर में बैलेंस बनाने में भी कामयाब हो जाएंगे।
  4. चोट लगने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब किसी व्यक्ति की मांसपेशियां, संयोजी-ऊतक और लिगामेंट्स कमजोर होते हैं। ऐसे में स्क्वेट आपकी मदद करता है और चोटों से बचाव करता है। क्योंकि स्क्‍वैट करने से मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं, खासकर पैरों के जोड़, जहां चोट लगने की संभावना अधिक होती है।

RELATED ARTICLES

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please note, comments must be approved before they are published