सलाद खाएं स्वस्थ रहें

सलाद खाएं स्वस्थ रहें

हमारे घरों में अक्‍सर हमें खाने के साथ-साथ सलाद भी परोसा जाता है। यह ताकत देता है और पेट के लिये भी काफी हल्‍का होता है। हमारा सलाद ऐसा होना चाहिये जो हमें खूब सारी ऊर्जा दे ना कि ऊर्जारहित हो। सलाद में बहुत ज्‍यादा मिर्च मसाला नहीं मिक्स करना चाहिये नहीं तो उसे खाने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। सलाद बनाने में बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं जो हमें कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। ताजा सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करने से आप बेहतर महसूस करते हैं। आप पहले से ज्यादा फिट महसूस करते हैं। आपकी सेहत अच्छी होती है और आप अधिक लंबा जीते भी हैं। सलाद खाने के बहुत फायदे हैं।

1.सलाद का सेवन कैलोरी घटाए सलाद कैलोरी में कम होते हैं और इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। सलाद में फल और गुड फैट जैसे ऑलिव ऑयल और ऐवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

2.सलाद में होता है फाइबर सेहतमंद भोजन आपके शरीर को अधिक ऊर्जा देता है और इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। सलाद हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है जिससे कोलेस्ट्राल और कब्ज की समस्या दूर होती है। भोजन से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

3.भूख से बचाए अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ मीठा खाने का मन करता रहता है, तो कैंडी या चॉकलेट के स्थान पर फलों के सलाद का सेवन करें। न सिर्फ इससे आपकी भूख शांत होगी, बल्कि इसका स्वाद भी ताजा होगा और यह आपके शरीर में ऊर्जा का संचार भी करेगी।

4.सलाद सेहतमंद होते हैं सलाद विटामिन, मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन, इम्यूनिटी, विटामिन सी, संक्रमण से बचाव, आयरन अवशोषण, स्वस्थ हड्डियां, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने जैसे तत्त्व होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं।

5.रोगों से बचाता है सलाद फाइबर से भरपूर सलाद पाचन स्वास्थय में सुधार कर, कैंसर और हृदय रोग जैसे कई रोगों से शरीर की रक्षा करता है। सलाद में मौजूद कच्चे फल और सब्जियां में एंटी ऑक्‍सीडेंट भी होता है। सलाद को अधिक स्वास्थय कारक बनाने के लिए उसमें बस मुट्ठी भर ब्‍लूबेरी और अखरोट को मिलाये।

6. सलाद कैल्शियम का अच्छा स्रोत गहरे रंग के फल और सब्जियों, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है| दरअसल गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निश्यिम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है।

7. एनर्जी से भरपूर खीरा गर्मी में निरंतर एनर्जी प्रदान करने वाला और दिनभर हाइड्रेट रखने वाले बहुत अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है और अगर आप पुदीने को खीरे के साथ मिला कर खाये तो यह और भी फायदेमंद होता है , साथ ही साथ यह पचाने में हल्का और विकृत कफ को बाहर करने वाला होता है। इसके अलावा, इन दोनों को मिक्स करने से शरीर अच्छे से डिटॉक्सीफाइंग होने के अलावा प्रचुर मात्रा में मिनरल और विटामिन भी देता है।

RELATED ARTICLES

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please note, comments must be approved before they are published