कैसे बनाये घर पर व्हेय प्रोटीन ?

कैसे बनाये घर पर व्हेय प्रोटीन ?

प्रोटीन की सबसे शुद्ध किस्म माना जाता है व्हेय को | अन्य प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से ज्यादा प्रोटीन होता है व्हेय में | प्रोटीन की सबसे शुद्ध किस्म माना जाता है व्हेय को | अन्य प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से ज्यादा प्रोटीन होता है व्हेय में | व्हेय दूध से बनाया जाता है इसलिए प्रोटीन का बेस्ट स्तोत्र माना जाता है |

कैसे बनता है व्हेय प्रोटीन प्रोटीन पाउडर दूध, छाछ, कैसिइन और सोया से बना एक सूखा पाउडर होता है।दही से चीज़ बनाने के बाद बचे हुए पानी को व्‍हे कहा जाता है। इसी पानी को प्रोसेस कर इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इस प्रोटीन को हम व्‍हे प्रोटीन कहते हैं। इसका इस्‍तेमाल फूड सप्‍लीमेंट के तौर पर किया जाता है। यह शरीर बनाने में मदद करता है।

मार्किट में पाये जाने वाले मोस्ट कॉमन तीन प्रोटीन हैं -व्हेय, कैसिइन, और सोया | जब इन तीनों प्रोटीन्स को मसल प्रोटीन सिंथेसिस की एबिलिटी के बेस पर तुलना करते हैं तो व्हेय प्रोटीन इन सब में से सबसे अच्छा सिद्ध होता है | स्ट्रेंथ बढ़ाने, लीन बॉडी मास बढ़ने , और फैट लोस में भी व्हेय प्रोटीन बाकि प्रोटीन्स की तुलना में सबसे ज्यादा ऊपर है |

व्हेय प्रोटीन के प्राकृतिक स्तोत्र

दूध- दूध व्हेय प्रोटीन का सबसे बेहतर स्तोत्र है| दूध में व्हेय और कैसिइन दोनों ही प्रोटीन होते है | लेकिन व्हेय आसानी से पच जाता है इसीलिए व्हेय को प्रोटीन का अच्छा स्तोत्र मानते है | दूध में मौजूद व्हेय प्रोटीन प्रत्येक व्यक्ति के लिए मसले गेन करने और मजबूती के लिए जरुरी है | गाय के दूध में २० % व्हेय प्रोटीन होता है वही बकरी के दूध में व्हेय की मात्रा गाय के दूध से अधिक होती है |

दही - दही में भी व्हेय प्रोटीन काफी अधिक होता है क्योंकि यह दूध से जो बनता है | व्हेय के अतिरिक्त दही में कैल्शियम, प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट भी उच्च मात्रा में होते है जो की आपकी डाइट में आसानी से घुल मिल जाते है और लाभदायी होते है |

पनीर - सब तरह के चीज़ में व्हेय प्रोटीन प्राकृतिक तौर पर पाया जाता है| पनीर बनाने की प्रक्रिया के दौरान प्राप्त व्हेय को कई चीज़ मेकर्स व्यर्थ ही समझते है जिन्हें व्हेय प्रोटीनकी महत्ता का पता नही होता है |

रिकोटा चीज़ - व्हेय प्रोटीन से बनने वाला रिकोटा चीज़ में सबसे अधिक व्हेय की मात्रा होती है | व्हेय प्रोटीन पाउडर और रिकोटा चीज़ में मुख्य अंतर यही है की रिकोटा चीज़ को बनाने की प्रक्रिया के दौरान वसा और शुगर को अलग क्र लिया जाता है |

प्रोटीन पाउडर -आजकल बाजार में व्हेय प्रोटीन पाउडर के रूप में आसानी से मिल जाता है | जिन्हें की पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है | व्हेय प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से व्हेय का भरपूर लाभ मिलता है | इसका सेवन करने से मसल्स की मजबूती और मरम्मत में मदद मिलती है |

क्यों बेहतर है व्हेय प्रोटीन सप्लीमेंट

व्हेय प्रोटीन एक बहुत ही बेहतरीन सप्लीमेंट है | जब आप प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से आवश्‍यक प्रोटीन नहीं ले पाते हैं, तो उसकी मात्रा को पूरा करने के लिए पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। ये टेस्‍टी होता है और आसानी से पच जाता है।

बाजार में मिलने वाले व्हेय प्रोटीन पाउडर घर पर बनाये हुए व्हेय प्रोटीन से बेहतर होता है क्योंकि इसमें मिनरल्स और डाइजेस्टिव एन्ज़ाइम्स मिले होते है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करते है |

घर पर व्हेय प्रोटीन को बनाने में समय और पैसे दोनों खर्च होते है हालाँकि बने बनाये व्हेय प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से समय भी बचता है साथ ही आप इन सप्लीमेंट्स का कही भी घर से बाहर भी प्रयोग कर सकते है |

निसंदेह दूध और दूध से बने सभी प्रोडक्ट्स में व्हेय प्रोटीन होता है ,लेकिन मिलावट के कारण कई बार हमे इनका सेवन करने से भी पूरा व्हेय प्रोटीन नही मिल पाता है , वही दूसरी और अच्छी कंपनी के व्हेय प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लेने से भरपूर मात्रा में व्हेय प्रोटीन शरीर को मिल जाता है | इसलिए भी प्रोटीन सप्लीमेंट को लेना घर पर बने व्हेय प्रोटीन से अच्छा विकल्प है |

RELATED ARTICLES

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please note, comments must be approved before they are published